सिद्धार्थ, अक्टूबर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा क्षेत्र के रहने वाले छोटे कारीगरों ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी के न रहने पर सीओ को शिकायती पत्र देते हुए कस्बे के सोनार पिता-पुत्र पर आरोप लगाया कि वह लोग उनके जेवरात लेने के बाद भी न तो जेवर वापस कर रहे हैं और न ही उसकी कीमत दे रहे हैं। आरोप है कि थाना पर समझौता होने के बाद भी अब तक पैसे नहीं दिए गए। मांगने पर धमकी दी जा रही है।इटवा कस्बा निवासी रवेश सोनी पुत्र राजेश सोनी, शिवम सोनी पुत्र श्रीचन्द्र, राहुल सोनी पुत्र संतोष सोनी, सचिन सोनी पुत्र मनोज सोनी, आकाश सोनी पुत्र मदन सोनी,अमन सोनी पुत्र मोहन लाल सोनी, जसवंत सोनी पुत्र कौलेश्वर सोनी, विवेक सोनी पुत्र ओम प्रकाश, रोहित वर्मा पुत्र इन्द्रसेन सोनी, कृष्णा सोनी पुत्र संतोष सोनी, रोहित सोनी व व...