Siddhart Nagar News: छुट्टा पैसे को लेकर विवाद में युवक की पिटाई, गंभीर
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नमकीन खरीदने गए युवक का छुट्टा पैसे को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दुकानदार और अन्य व्यक्ति ने युवक की पिटाई कर दी तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उसके सिर में करीब 35 टांके लगाए हैं। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी राजकुमार त्रिपाठी के अनुसार उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवांश त्रिपाठी 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने पान की दुकान पर नमकीन खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.