सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। निजी हॉस्पिटल व अल्ट्रासाउंड के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल का जनपद संतकबीरनगर संबद्ध होने के बाद छापेमारी से जुड़ी कई पत्रावलियां गायब हो गई है। इन्होंने जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में छापेमारी करने के बाद कागजात को पटल बाबू को उपलब्ध ही नहीं कराया है। इससे भारी गड़बड़ी की आशंका होने लगी है। इस मामले को लेकर पूर्व में निजी हॉस्पिटल के बाबू रहे अभिनव मणि त्रिपाठी ने सीएमओ को पत्र देकर गड़बड़ी की आशंका से अवगत कराया था, बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। अब नोडल अधिकारी के जनपद से कार्यमुक्त हो जाने के बाद पत्रावलियां न मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: टीबी को महत्वपूर्ण बता डीटीओ ने छोड़ा था नोडल का पद, डिप्टी डीटीओ के पद संभालने से सवाल दरअ...