Siddhart Nagar News: छात्रा शीतल अग्रहरि बनीं एक घंटे की एसडीएम, तहसीलदार ने सौंपी जिम्मेदारी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बाजारडीह विद्यालय की छात्रा शीतल अग्रहरि को एक घंटे के लिए एसडीएम बनाया गया। एसडीएम विश्वामित्र सिंह सरकारी कार्य के एक मामले में हाईकोर्ट गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार बांसी बृजेश कुमार ने शीतल को यह जिम्मेदारी सौंपी।तहसीलदार बृजेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा है कि बेटियां आत्मनर्भिर बनें। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझकर भवष्यि में नेतृत्व की भूमिका निभाएं। मिशन शक्ति के तहत इस तरह के कार्यक्रम बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। बेटियों को अवसर देना ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.