Siddhart Nagar News: छात्राओं के लिए शिक्षण संस्थान की मांग
सिद्धार्थ, अगस्त 8 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बे में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। कन्या स्कूल न होने से अधिकांश बालिकाएं इंटरमीडिएट व उच्च कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जा रही है। इसके साथ क्षेत्र में एक भी तकनीकी शिक्षण संस्थान न रहने से पढ़े लिखे युवा तकनीकी ज्ञान के लिए भी भटक रहे है। आर्थिक रूप से समृद्ध लोग बाहर जाकर तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर पा रहे हैं, लेकिन गरीबों के सामने संकट खड़ा है। कस्बे में एक कन्या जूनियर हाईस्कूल व एक कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय है, लेकिन यह बेटियों की शिक्षा के लिए पर्याप्त नही है। क्षेत्र के लवकुश सहानी, वेद अग्रहरि, राज नरायन पाण्डेय, अमरेश वर्मा आदि ने कस्बा में एक कन्या इंटर कॉलेज, महाविद्यालय व तकनीकी शिक्षण संस्थान स्थापित करने की मांग की है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.