सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, आसिफ इकबाल। बस्ती जिला के 46 मदरसों में पढ़ने वाले 1769 छात्रों के बीच बंटी छात्रवृत्ति की जांच शुरू हुई तो उसकी आंच में सिद्धार्थनगर जिला भी तपता नजर आ रहा है। यहां के भी 22 छात्राओं को छात्रवृत्ति घोटाला की नोटिस मिला है। हैरत की बात यह है कि एक 55 साल की महिला को भी छात्रा दिखा कर उसके नाम से खाता में पैसा मंगा कर हजम कर लिया गया। फर्जीवाड़ा करने वालों ने सभी के खाते जिले के किसी बैंक में न खोल कर संतकबीरनगर जिले के रोसया बाजार की सेंट्रल बैंक में खाता खोल कर फर्जीवाड़ा किया। नोटिस मिलने के बाद छात्राएं परेशान हैं कि वह क्या करें。 यह भी पढ़ें- नालंदा समेत 14 जिलों के स्कूली खर्च में बड़ी गड़बड़ी बेनकाब, दीक्षांत समारोह के डीसी बिलों में हस्ताक्षर तक गायब छात्रा बन चुकी 55 साल क...