सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी में राप्ती नदी के तट पर प्रस्तावित जल पुलिस चौकी की स्थापना का मामला करीब छह वर्षों से कागजों और कवायद तक ही सीमित है। इससे नदी में होने वाली घटनाओं के दौरान स्थानीय लोगों और गोताखोरों पर ही बचाव की जिम्मेदारी आ जाती है।बांसी में राप्ती नदी का पुल और उसके आसपास का क्षेत्र कई बार लोगों के नदी में कूदने की घटनाओं का गवाह बन चुका है। ऐसी घटनाओं में स्थानीय गोताखोर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतरते हैं और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। हालांकि हर बार सफलता नहीं मिलती। कई मामलों में नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है और शव तीन-चार दिन बाद बरामद हो पाता है। राप्ती नदी में लगातार होने वाली घटनाओं को देखते हुए करीब...