Siddhart Nagar News: चौपाल में डीएम ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थ, अक्टूबर 17 -- Siddhart Nagar News: तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी शिव शरणगप्पा जीएन की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश भी दिए।चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की स्थिति जानी। इस दौरान सीएमओ डा.संजय कुमार दोहरे,एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता,सीओ मयंक द्विवेदी, बीडीओ अनिशि मणि पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,अवधेश यादव,उदय प्रताप गौतम,अजय यादव,दिलीप वरुण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.