Siddhart Nagar News: चौथी जीत से ध्रुव का बढ़ा सियासी कद, जिले को मिली नई राजनीतिक पहचान
सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी की लगातार चौथी जीत ने सिद्धार्थनगर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। प्रदेश के 17 जनपदों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में चौथी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होकर उन्होंने न केवल अपना राजनीतिक कद बढ़ाया है, बल्कि जिले को भी प्रदेश की राजनीति में एक नई पहचान दिलाई है। उनकी इस जीत को शिक्षक राजनीति से आगे बढ़कर व्यापक राजनीतिक प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि उन्होंने लगातार चार चुनाव जीतकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया है। अब तक के तीन चुनावों में वह माध्यमिक शिक्षक संघ समर्थित निर्दल प्रत्याशी के रूप में विधान परिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.