Siddhart Nagar News: चौकी इंचार्ज के वाहन से टकराए बाइक सवार, एक गंभीर
सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन कोतवाली के बघेली में एक बाइक की टक्कर हरिबंशपुर चौकी इंचार्ज रमेश यादव के चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार को गंभीर चोटें आई जब कि दो को मामूली चोटें आई है। एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज का होंठ फट गया है। पचमा गांव निवासी रवि (24) पुत्र नंदलाल, दीपक (17) पुत्र रामेश व बासूदेव (14) पुत्र रामकेश एक बाइक पर सवार थे। बघेली के पास चौकी इंचार्ज के चार पहिया वाहन से टकरा गए। दुर्घटना में रवि को गंभीर चोटें आई उसे सीएचसी लोटन से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तीनपहाड़ रैक प्वाइंट पर मारपीट में चार हाइवा चालक घायल, एक गिरफ्तार बाइक सवार दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज का होंठ फट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.