Siddhart Nagar News: चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, आलमारी में ही मिला सामान
सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत के रामनगर वार्ड स्थित देवथरी में शुक्रवार रात एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह पीड़ित महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो घर की तलाशी के दौरान कथित तौर पर चोरी हुआ सामान उसी कमरे की अलमारी से बरामद हो गया। इससे चोरी की सूचना को लेकर मामला उलझ गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। देवथरी निवासी पीड़ित महिला प्रतिभा पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास फूलमती पत्नी राम अचल के साथ बरामदे में सो रही थी। सास की तबीयत खराब होने के कारण दोनों रात करीब तीन बजे सोने गई थीं। प्रतिभा के मुताबिक भोर करीब चार बजे घर में चोरी हो गई। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.