Siddhart Nagar News: चिल्हिया का मार्ग खराब होने से परेशानी
सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: चिल्हिया। एनएच 730 चिल्हिया में थाना परिसर से आगे नौगढ़ जाने वाले मार्ग का हाल खराब होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लगभग तीन किलोमीटर की दूरी में मार्ग खराब होने से आवागमन करने वालों के समक्ष समस्याएं खड़ी है। क्षेत्र के रोहित, शनि मद्धेशिया, राजन सिंह आदि ने बताया कि बाईपास मार्ग निर्माणाधीन है। पुल बनकर लगभग तैयार हो गया है, लेकिन काम की सुस्ती के चलते एप्रोज आदि का कार्य बिलंब है। इसके चलते परेशानियां झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द बाईपास मार्ग को शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.