Siddhart Nagar News: चार नवंबर की पदयात्रा में सिद्धार्थनगर से शामिल होंगे छह हजार कार्यकर्ता
सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित बैठक में चार नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित पदयात्रा में जिले की भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी की ओर से सिद्धार्थनगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों से करीब छह हजार कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय मौजूद रहे। सांसद एवं भाजपा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य जगदंबिका पाल की उपस्थिति में अभियान के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Motihari News: 1 नवंबर की पदयात्रा में हरसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.