सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: बांसी। तहसील बांसी के ग्राम सिकटा तप्पा असनार परगना बांसी पूरब में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत धारा-52 के प्रकाशन से पूर्व चकबंदी विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक/ उपसंचालक चकबंदी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के अंतिम अभिलेख तैयार किए जाने के बाद जोत चकबंदी आकार पत्र-45 के उद्धरण का वितरण भी किया गया। बैठक में डॉ. ज्ञान प्रकाश ने ग्रामीणों से चकबंदी प्रक्रिया के दौरान बची समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक चकबंदी अधिकारी रामनगर रियाजत अली, चकबंदीकर्ता रवींद्र सिंह, चकबंदी लेखपाल मोह...