Siddhart Nagar News: घर में घुसा ट्रेलर पलट गया, युवक की मौत, दो घायल, दर्जन भर मवेशी मरे
सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के इटवा, ढेबरुआ मार्ग पर रामनगर में एक ट्रेलर एक घर में घुस कर पलट गया। एक युवक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। दुर्घटना में एक दर्जन मवेशियो की भी मौत हो गई। बुधवार सुबह पांच बजे जब सभी घर के आगे बनी झोपड़ी में सो रहे थे तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। कक्षा 11 के छात्र बीस साल के सूरज यादव पुत्र राम प्रसाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हो गए। पास में बंधे एक दर्जन मवेशी भी मर गए। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद का कहना है सूचना मिलते ही पुलिस आ गई थी। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.