Siddhart Nagar News: ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस को लेकर हुई बैठक
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य, बाल विकास और ग्राम पंचायत सचिव के साथ बीडीओ ओमप्रकाश सिंह ने ब्लॉक परिसर में बैठक की। संबंधित विभागों के कर्मचारियों को कार्यक्रम को प्रभावी व सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य-पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, नियमित टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.