सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र के हलौरा गांव में मंगलवार को ग्राम चौपाल-गांव की समस्या का गांव में समाधान कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सड़क व लाइट की समस्या से संबंधित शिकायत की। राजू यादव व आज्ञाराम ने मिनी हाईमास्ट लाइट की मांग की। बुद्धिराम यादव व प्रेम भारती ने रास्ता खराब होने की शिकायत की। 150 मीटर सीसी रोड बनवाने की मांग की। शिवपाल ने बढ़नी ब्लॉक को सूखा घोषित करने की मांग विधायक से की। विधायक ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का जल्द निस्तारण करें।उन्होंने कहा कि जो भी वादा किया था लगभग उसे पूरा किया। बढ़नी में सीएचसी, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन को उन्होंने मंजूरी दिल...