सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जेएम बांसी धर्मेंद्र कुमार भारती ने मंगलवार को गोवध एवं पशु क्रूरता करने के आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। साथ ही 3050 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। पथरा बाजार पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के खालापार गांव निवासी जहीर पुत्र जमीर अहमद पर गोवध व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए जेएम बांसी ने आरोपित को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई और 3050 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...