Siddhart Nagar News: गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को 10 वर्ष की कठोर कारावास
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 23 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 के पिछौरा टोला निवासी मो. इस्माइल व अजमतुल्लाह पुत्र मो रिजवान व तौफीक अहमद पुत्र मो. जुबेर पर धारा 304,308,323,325,504 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने दोष सिद्ध होने पर मो. इस्माइल, अजमतुल्लाह व तौफीक अहमद को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 23 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.