Siddhart Nagar News: गाली गलौज संग मारपीट का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। चौखड़ा गांव निवासी मोहम्मद सिराज पुत्र निहालुद्दीन ने थानेदार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही ताहिर पुत्र शमी, अतीकुर्रहमान पुत्र ताहिर, नूर आलम व मैराज पुत्र देबई, गुलाम उर्फ अप्पी पुत्र रफीक, सलमा पत्नी ताहिर ने मिलकर उसके भाई फिरोज मोहम्मद अख्तर व उसे और फातिमा खातून पत्नी मोहम्मद अख्तर, नरगिस पुत्री मोहम्मद सिराज, सुनैना पुत्री फिरोज, साजिदा पुत्री मोहम्मद अख्तर को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारा-पीटा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.