सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिले में गायब हुए मोबाइलों को सर्विलांस सेल ने शिकायत मिलने के बाद बरामद कर लिया है। बरामद 151 मोबाइल को उसके धारकों को सौंप दिया गया है। एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने मोबाइल धारकों को उनका गायब मोबाइल सौंपते हुए कहा कि संभाल कर रखें। एसपी कैंप कार्यालय पर जिनके मोबाइल गायब हुए थे उन सभी को बुलाकर एसपी ने उन्हें सौंप दिया। गायब मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आई। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये है। बरामद करने वाली टीम में शशिकांत प्रभारी सर्विंलास सेल, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार मिश्र, पुष्पेन्द्र, जनार्दन प्रजापति, आरक्षी संजीव कुमार गोयल व अभिनन्दन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...