सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: बांसी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जल निकासी की समस्या को लेकर एक ग्रामीण ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भरा है। उसने जलनिकासी की समस्या का समाधान करने की मांग की। राधेश्‍याम गुप्‍त निवासी प्रतापपुर ने कहा कि ग्राम सभा में सरकारी नाली कई साल पूर्व बनावाई गई थी। कुछ लोगों ने जबरन नाली पाट दी है। मना करने से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व सम्‍पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था उसके आधार पर 22 जून को राजस्‍व टीम व पुलिस की मौजूदगी में नाली खोदवाई गई थी। अब दबंगों ने फिर से पाट दिया इससे सड़क पर जलभराव हो गया। आरोपी मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...