Siddhart Nagar News: गांवों से कस्बों तक छठ की छटा, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को जिले के प्रमुख कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धा और भक्ति का उल्लास छाया रहा। डुमरियागंज, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, बढ़नी, उसका बाजार, बर्डपुर, लोटन, कपिलवस्तु सहित विभिन्न क्षेत्रों में बने छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, पोखरों और नदियों के किनारे बने घाटों पर भी विशेष साफ-सफाई और सजावट की गई थी। जगह-जगह छठ के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह दिखा। लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.