सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कस्बे के प्रतापनगर चौराहे पर संचालित पराग डेयरी में गल्ला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक बच्ची गल्ले से नकदी निकालती हुई दिखाई दे रही। पराग डेयरी के मैनेजर सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल दुकान के मालिक नन्हे सिंह को घटना की जानकारी दी। दुकान मालिक रविवार सुबह ही तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया करीब 7-8 वर्ष की बच्ची शटर के नीचे गैप से दुकान में घुसने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जरूरी...