Siddhart Nagar News: गड्ढे की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने की एसडीएम से मांग
सिद्धार्थ, अक्टूबर 1 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। मिठवल ब्लाक के ग्राम थुम्हवा भैया में गड्ढे की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाए जाने की मांग एक महिला ने एसडीएम बांसी को पत्र देकर की है। आरोप है कि दबंगों द्वारा 218 नम्बर रकबा 0.040 हेक्टेयर के गड्ढे को पाटकर खानदानी जमीन बना लिया गया। गड्ढे के जमीन पर घारी, शौचालय, बाथरुम, बैठका का निर्माण किया गया है।शिकायतकर्ता संगीता यादव ने बुधवार को एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गड्ढे की पैमाइश करके मामले को वहीं छोड़ दिया गया। तहसील टीम के पैमाइश में स्पष्ट तौर पर गड्ढा कब्जा करने की बात सामने आया है। कब्जाधारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण और दबंगई का आलम है कि पैमाइश के पश्चात तहसील प्रशासन मौन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.