Siddhart Nagar News: गंगाधरपुर-महनी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। उस्का बाजार- बृजमनगंज मार्ग से गंगाधरपुर महनी गांव को जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को खुशीर है। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद निधि से 1400 मीटर एवं जिला पंचायत निधि से 1300 मीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह मार्ग पिछले कई वर्ष से अत्यंत जीर्णशीर्ण अवस्था में हो गया था। इससे आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग का निर्माण पूर्ण होने से बगही, गंगाधरपुर, महनी, रेहरा आदि दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना सुगम हो गया। बरसात में भी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.