सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तिलगिड़या बुजुर्ग गांव निवासी अब्दुल कादिर पुत्र नज़ीर अहमद ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव की अपनी एक निजी भूमि से जुड़े हिस्से की पक्की पैमाइश के मामले में स्थानीय राजस्व कर्मचारियों के अलावा तहसील के जिम्मेदारों पर गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश कराने के लिए दाखिल किया गया था। इसकी सारी कार्रवाई सुनियोजित साजिश के तहत पूरी करके पत्थर नसब करना एक पक्षीय है। आदेश एसडीएम की ओर से 16 जून को पारित कर दिया गया। जबकि वह वादी की भूमि के बगलका काश्तकार है। जिसे कोई...