सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, ट्रायथलॉन और पेंटाथलॉन सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। भाला फेंक बालक वर्ग में अनूप प्रजापति प्रथम, तवरेज द्वितीय और अंगद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी ने पहला, सकीना ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में नीतू प्रथम और नंदिनी द्वितीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में अमरजीत ...