सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो समितियों के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम ने बताया कि इटवा क्षेत्र के में बी-पैक्स मेहदानी और मिठवल के बी-पैक्स गोल्हौरा समिति के निरीक्षण में कई खामियां मिली। सचिव की ओर से उर्वरक वितरण रजिस्टर पर किसानों का पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर अंकित नहीं किया गया था। मामले में तत्काल दोनों समितियों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति से सिर्फ समिति के सदस्यों को ही उर्वरक वितरण किया जाना है। ऐसे में उर्वरक वितरण करते समय वितरण रजिस्टर पर किसानों का नाम, आधार नंबर, कृषक पंजीकरण, मोबाइल नंबर आदि जानकारी अंकित करना अनिवार्य है। यदि किसी भी समिति के सचिव की ओर से इसमें कोई भी लापरवाही बरती गई तो उनक...