Siddhart Nagar News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सिद्धार्थ, नवम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे पर शुक्रवार देर शाम खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। जन्मोत्सव को लेकर आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। भजन गायक राम प्रसाद यादव ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा परिसर देर रात तक श्याममय बना रहा।पंडित अनूप धर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे भक्त इसके बाद संपन्न हुई महाआरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.