Siddhart Nagar News: खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में दो जेसीबी व दो डंपर सीज
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: बांसी। क्षेत्र में अवैध रूप से प्राकृतिक संपदा का दोहन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय के निर्देश पर हुई छापेमारी से क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। छापामारी में दो जेसीबी व दो डंपर पकड़ कर सीज कर दिया गया है। राप्ती नदी से सटे भगौतापुर गांव में पिछले कई दिनों से खनन माफिया बेखौफ होकर रात-दिन जेसीबी और डंपरों के जरिए अवैध रूप से बालू और मिट्टी का खनन कर रहे थे। भनक लगते ही प्रशासन ने जाल बिछाया। एसडीएम शशांक शेखर राय के आदेश पर नायब तहसीलदार महबूब आलम ने पुलिस बल और अपनी टीम के साथ मौके पर छापेमारी की।कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके से अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी और बालू से भरे 2 डंपर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.