सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बगहवा चौराहा के पास रविवार को खड़ी ट्रक से एक बाइक सवार भिड़कर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल पप्पू (32) पुत्र रामचंद्र क्षेत्र के करहिया गांव का रहने वाला है। वह बाइक से खुनुवा से बाजार करके अपने घर करहिया वापस लौट रहा था। वह अभी बगहवा चौराहा के पास पहुंचा था कि गड्ढे को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस हादसे में उसके सिर पर चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...