Siddhart Nagar News: कोटेदारों को सरकार का तोहफा, अब हर कुंतल पर मिलेंगे 125 रुपये
सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी किए जाने से जिले के कोटेदारों में खुशी है। लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने के निर्णय पर आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया है। संघ की ओर से एडीएम न्यायिक डॉ. ज्ञान प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को धन्यवाद ज्ञापन भेजा गया।जिलाध्यक्ष उदयभान चौबे की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: कोटेदार संघ ने जताया आभार वे गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.