Siddhart Nagar News: कूड़ा नदी के तट पर दिखा मगरमच्छ, दहशत
सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। लोटन क्षेत्र के खड़वा चौराहे के पास कूड़ा नदी के तट पर मंगलवार को मगरमच्छ दिखा। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले मगरमच्छ पानी में चला गया।क्षेत्र के खड़वा चौराहे के पास मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण सड़क से होकर जा रहे थे तभी उनकी नजर कूड़ा नदी के तट पर एक मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देख अफरातफरी मच गई। किसी ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर वनकर्मी पहुंच गए तब तक मगरमच्छ पानी में चला गया। कूड़ा नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। फारेस्टर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि मगरमच्छ पानी में चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.