सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में नदियों का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। जिस गति से वह बढ़ रही हैं उससे संभव है कि मंगलवार को कुछ नदियां खतरे का निशान पार कर जाएं। कूड़ा, घोंघी लाल निशान के करीब पहुंच गई हैं बाकी के जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है। बानगंगा के अचानक ऊफान पर आने से बैराज के सभी 16 फाटक खोल दिए गए इससे और जलस्तर नहीं बढ़ सका। बाढ़ के खतरे से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनेंनदियों का उद्गम स्थल जिले में दर्जन भर बहने वाली नदियों व नालों का उद्गम स्थल नेपाल है। वहां की पहाड़ियों पर जिस भी मौसम में तेज बारिश हो जिले में बहने वाली नदियां तांडव मचा देती हैं। इस बीच नेपाल की पहाड़ियों पर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने से...