सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- Siddhart Nagar News: भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेंवा-भड़रिया मार्ग पर धनखरपुर स्थित नर्सरी के पास बुधवार को कुत्ते को बचाने के दौरान एक बाइक सवार बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल को सीएचसी बेंवा ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने की वजह से उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बलरामपुर जिले के गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के कुड़ऊ गांव निवासी राजेश (22) पुत्र लड्डन बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक से निजी कार्य से बेंवा की ओर जा रहा था। अभी वह धनखरपुर नर्सरी के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ...