Siddhart Nagar News: कुत्ता से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत
सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा चौराहे पर रविवार रात कुत्ता से टकरा कर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई जबकि, दूसरा घायल हो गया। युवक पीईटी की परीक्षा देकर अयोध्या से लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव निवासी अजय साहनी (33) पुत्र दिनेश गांव के ही शिवरतन (35) के साथ स्कूटी से रविवार को परीक्षा देने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे घर वापस लौटते समय जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा चौराहे पर अचानक कुत्ता आने से स्कूटी टकरा गई। इसमें दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां रात करीब तीन बजे अजय को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शिवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.