Siddhart Nagar News: कुकर फटा, महिला-बालिका झुलसी
सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के उत्तर यादवडीह मोहल्ले में शनिवार सुबह प्रेशर कुकर फटने से एक महिला और एक बालिका मामूली रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।मोहल्ला निवासी सालिक राम यादव की बहू गुंजा (23) शनिवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि कुकर का ढक्कन उड़कर टीन के छाजन में छेद करते हुए उसमें जा फंसा। यह भी पढ़ें- Sitapur News: खाना बनाते समय कुकर फटा, महिला झुलसी कुकर से निकली गर्म दाल गुंजा और पास बैठी ननका (11) के ऊपर जा गिरी, जिससे दोनों मामूली रूप से झुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.