सिद्धार्थ, नवम्बर 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना यूपी एग्रीज के तहत विकास खंड मिठवल में चयनित किसानों में निःशुल्क उन्नत किस्म के गेहूं बीज का वितरण किया गया। पाला व अक्सरा माफी गांव के किसानों में परसिया स्थित गोदाम पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.आईपी सिंह की मौजूदगी में किसानों को बीज दिया गया। डॉ. आईपी सिंह ने कहा कि उन्नत बीज से पैदावार बढ़ेगी और किसानों की लागत भी कम होगी। अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने, मिट्टी की जांच कराने और कृषक उत्पादक समूह (एफपीजी) बनाकर खेती करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ उप प्रबंधक कृषि नवीन सिंह, नरेंद्र पाल, एके मिश्र, प्रदीप सिंह, सुधा मिश्रा, राजकुमार गौंड़, आनंद शुक्ल, नीरज पांडेय, राम सिंह वर्मा, हेमंता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur ...