Siddhart Nagar News: किसानों को निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराएं उर्वरक
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सहकारी समिति के कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान का आधार नंबर और मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर सत्यापन किया जा सके। डीएम ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए 2172 मीट्रिक टन यूरिया-डीएपी आवंटित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.