सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनीं। डीएम ने निर्देश दिया कि किसानों से जुड़ी प्रत्येक शिकायत का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के पिछली किसान दिवस बैठक की कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। इसके बाद किसानों ने बिजली, सिंचाई, बीज, कृषि दवाओं, किसान सम्मान निधि,फार्मर रजिस्ट्री व अन्य कृषि संबंधी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्...