Siddhart Nagar News: किसानों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण
सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों की समस्याओं सुन अफसरों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का समय से शत प्रतिशत निस्तारण कराएं। डीएम ने किसानों से कहा कि आप लोगों की जो भी शिकायते हैं उसे लिखित में दें जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। डीएम ने किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा-बीज, सिंचाई से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, सहायक निदेशक मत्स्य नन्द किशोर, एआर कोआपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: किसानों की समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.