Siddhart Nagar News: किसानों की आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है मत्स्य पालन: विधायक
सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र के गोनचौरा गांव में गुरुवार को उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की यूपीएफआईजी परियोजना के तहत मत्स्य पालकों के लिए मत्स्य बीज वितरण एवं संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने मत्स्य पालकों से संवाद कर उन्हें मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित कर रही है। मत्स्य बीज वितरण एवं संचयन जैसे कार्यक्रमों से मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.