सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे में किराये पर रहे एक व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने डुमरियागंज थानेदार को दी तहरीर में बताया कि कस्बा डुमरियागंज में किराये का मकान लेकर दो वर्ष से अपने परिवार सहित रहता है। 29 अगस्त को दिन में करीब दो बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...