Siddhart Nagar News: कालीपट्टी बांध कर्मचारियों ने दिया धरना
सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग कार्यक्रम से जुड़े एसआरटी सेंटर, एसटीआई सेंटर, आईसीटीसी सेंटर पर कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कर्मचारी पांच अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक हर रोज दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन काली पट्टी बांध कर किया जा रहा है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है। कर्मचारियों ने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन जनपद के सीएचसी इटवा, भनवापुर, लोटन, उस्का बाजार, बेंवा, बसंतपुर, खेसरहा व पीएचसी बढ़नी सेंटर पर किया गया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.