सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के पास रविवार को कार की चपेट में आकर घायल बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी का डुमरियागंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुररानी गांव निवासी जयंत्री गौतम (55) पुत्र ठोकई अपनी पत्नी रानी (50) के साथ बाइक से रविवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में एक रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही गांव से निकल कर डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर पहुंचे ही थे कि एक कार से टक्कर हो गई।इसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- एनएच पर बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयंत्री की हालत गंभीर देख जिला अस्प...