सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के कांशीराम आवास में जलभराव और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय परिसर में पहुंचकर लोगों को मिल रही सुविधाओं व सड़क और नाली की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से होने वाले जलभराव को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को नालियों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए ताकि पानी की निकासी सुचारु बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जलभराव देख डीएम ने मौके पर पकड़ी समस्या, दूसरा पंप लगाने के दिए निर्देश डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका...