सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसलिए संगठन सृजन अभियान के दौरान जिले के विभन्नि क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता से संवाद किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके सुझावों और विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। ये बातें कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी के ऑब्जर्वर, पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहीं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जिला-महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों से लिए आवेदन, कार्यकर्ताओं से भी किया संवादसंगठन सृजन अभियान का उद्देश्य उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मज...