सिद्धार्थ, सितम्बर 30 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में मंगलवार सुबह टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय किसलावती पत्नी बालकेश की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे किसलावती घर के पास लगे नल में टुल्लू पंप चालू करने गई थीं। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...