Siddhart Nagar News: करंट लगने से मासूम की मौत, मचा कोहराम
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में बुधवार को करंट लगने से मासूम बालक की मौत हो गई। भड़रिया गांव निवासी अखलाक (10) पुत्र इरफान अपने घर के सामने शिव मन्दिर के पास गया था। तभी वहां 11 हज़ार लाइन से लटक रहे तार की चपेट में आ कर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बेंवा ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि घटना विद्युत विभाग के लापरवाही से हुई है। हाईटेंशन तार जमीन से थोड़ा ऊपर लटका हुआ था। इससे मासूम बालक उसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी थानेदार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है,तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ विद्युत संजय यादव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.